लाइव न्यूज़ :

ब्रेक्जिट के बाद का समझौता ‘गंभीर स्थिति’ में, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:26 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 18 दिसंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने चेतावनी दी है कि ब्रेक्जिट के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ व्यापार समझौते की वार्ता ‘‘गंभीर स्थिति’’ में है, और ‘‘बहुत संभव’’ है कि अब कोई व्यापार समझौता न हो सके।

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के पास व्यापार समझौते के लिए 31 दिसंबर तक का वक्त है।

दोनों पक्षों के वार्ताकारों ने शुक्रवार को चर्चा दोबारा शुरू की, लेकिन गुरुवार रात यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ फोन पर बातचीत के बाद जॉनसन ने घोषणा की कि जब तक यूरोपीय संघ अपना रुख बदलने के लिए तैयार नहीं होता, समझौता पहुंच से बाहर रहेगा।

दोनों पक्षों के बीच सहमति में मुख्य बाधा एक-दूसरे की जल सीमा में मछली पकड़ने का अधिकार देने तथा अनुचित प्रतिस्पर्धा रोकने के लिए घरेलू उद्योगों को राज्य द्वारा दी जा सकने वाली सहायता को लेकर है।

प्रधानमंत्री आवास के एक प्रवक्ता ने दोनों नेताओं की फोन पर बातचीत के बाद बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि बातचीत अब गंभीर स्थिति में है। समय बहुत कम है और अब बहुत संभव है कि जब तक यूरोपीय संघ अपने रुख में बदलाव नहीं करता, तब तक समझौता नहीं होगा।’’

ब्रिटेन का दावा है कि वह यूरोपीय संघ के उचित अनुरोधों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन कुछ मूलभूत क्षेत्रों में बुनियादी अंतर अभी भी काफी जटिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई