पीएनबी घोटाला: आरोपी महिला ने HC में दी चुनौती, कहा-मुझे सूर्यास्त के बाद गिरफ्तार किया
By स्वाति सिंह | Updated: March 6, 2018 05:26 IST2018-03-06T05:26:05+5:302018-03-06T05:26:05+5:30
कविता के वकील ने बताया कि कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण अदालत याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी को अवैध एवं असंवैधानिक करार दे।

पीएनबी घोटाला: आरोपी महिला ने HC में दी चुनौती, कहा-मुझे सूर्यास्त के बाद गिरफ्तार किया
मुंबई, 6 मार्च: पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधरी मामले में गिरफ्तार हुई नीरव मोदी की कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसकी गिरफ्तारी सूर्यास्त के बाद हुई है। महिला आरोपी कविता मानकीकर ने सीबीआई को बोम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी। कविता मानकीकर ने यह दावा किया है कि सीबीआइ ने नियमों का उल्लंघन किया है। उसके मुताबिक सीबीआई अधिकारियों ने 20 फरवरी को रात आठ बजे उसे गिरफ्तार किया। कानूनी नियमों का हवाला देते हुए उसने कहा कि किसी भी महिला को सूर्यास्त के बाद गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी एवं असंवैधानिक है। कोर्ट इस पर 12 मार्च को सुनवाई करेगी।
बता दें कि कविता मानकीकर पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी हीरा व्यापारी नीरव मोदी के कंपनी में सहायक कार्यकारी है। इसके साथ ही वह मोदी की तीन कंपनियों डायमंड आर यूएस, स्टेलर डायमंड एवं सोलर एक्सपोर्ट की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता भी है। कविता को विपुल अंबानी समेत पांच अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया था।
कविता के वकील ने बताया कि कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण अदालत याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी को अवैध एवं असंवैधानिक करार दे।' लेकिन दूसरी तरफ सीबीआइ ने आरोप लगाया है कि कविता मानकीकर ने फजीवाड़ा करते हुए लेटर्स ऑफ अंडरस्टेडिंग (एलओयू) जारी करने के आवेदन पर हस्ताक्षर किया है।
गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर हुए 11300 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद बैंकों से लिए जाना वाला लोन पूरे देश में चर्चा का विषय है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2016-17 में भारत में हुई 86 प्रतिशत वित्तीय जालसाजी बैंकों से कर्ज से जुड़ी थी।पंजाब नेशनल बैंक से साथ वित्त वर्ष 2016-17 में हुई वित्तीय जालसाजियों में 99 प्रतिशत लोन से जुड़ी हुई है।