लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने पीएनबी की ब्राडी हाउस ब्रांच को किया सील, यहीं से नीरव मोदी ने की थी जालसाजी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 10:03 IST

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर पीएनबी को 11300 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।

Open in App

सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मुंबई के एमसीबी ब्राडी हाउस शाखा को सोमवार (19 फ़रवरी) को सील कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार पीएनबी के साथ 11300 करोड़ रुपये का घोटाला बैंक की इसी ब्रांच के मार्फत हुआ है। इस घोटाल में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहलु चौकसी मुख्य आरोपी हैं। मोदी और चौकसी देश छोड़कर जा चुके हैं। सीबीआई ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं जिनमें दोनों के अलावा उनसे जुड़ी कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। 

सीबीआई ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। पहली एफआईआर नीरव मोदी एवं एवं अन्य के खिलाफ 31 जनवरी को दर्ज की गई। दूसरी एफआईआर 15 फ़रवरी को मेहुल चौकसी एवं उनसे जुड़ी तीन कंपनियों के खिलाफ दर्ज की गई। सीबीआई पीएनबी घोटाले में बैंक के 11 पूर्व अधिकारियों सो पूछताछ कर चुकी है। पीएनबी ने घोटाले में शामिल होने के संदेह में अब तक 18 कर्मचारियों को निलंबित किया है। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार पीएनबी घोटाले के संबंध में देश के 15 शहरों की 45 जगहों पर छापा मारा। बेंगलुरु में 10 जगहों पर, दिल्ली में सात जगहों पर, कोलकाता और मुंबई में पांच-पांच जगहों पर, चंडीगढ़ और हैदराबाद में चार-चार जगहों पर, पटना और लखनऊ में तीन जगहों पर, अहमदाबाद में दो जगहों पर और चेन्नई व गुवाहाटी में एक-एक जगहों पर एजेंसी ने छापेमारी की। 

ईडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गोवा, जयपुर, श्रीनगर और जालंधर में भी इस मामले में छापेमारी की गई है, लेकिन जगहों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली में ईडी ने साकेत स्थित एमजीएफ मॉल में गीतांजलि के काउंटर, वसंत कुंज में एंबियंस मॉल, जनकपुरी में गीतांजलि काउंटर शॉपर्स स्टॉप, रजौरी गार्डेन में आरक्यूब, रीगल ज्वेलर्स और द्वारका सेक्टर-11 व रोहिणी में गीतांजलि स्टोर की तलाशी ली।

इससे पहले, ईडी ने शुक्रवार और शनिवार को भी 11,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में देशभर में क्रमश: 35 और 21 ठिकानों पर छापेमारी कर 5,674 करोड़ रुपये मूल्य का हीरा, सोना व जेवरात जब्त किए। अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मुंबई स्थित उसकी कंपनी डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स के कथित फर्जीवाड़े के उजागर होने पर गुरुवार को ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत प्रथम जांच रपट (एफआईआर) दर्ज कर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई नीरव मोदी के खिलाफ 6,498 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बुधवार को दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया