लाइव न्यूज़ :

PNB को Q3 में 246 करोड़ रु का प्रॉफिट, नीरव मोदी के घोटाले के बाद लगातार 3 तिमाही घाटे में थी

By स्वाति सिंह | Updated: February 5, 2019 15:37 IST

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने कहा कि कंपनी के वित्तीय आंकड़े फिर से सकारात्मक दिशा में दिखने लगे हैं।

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7.12 प्रतिशत बढ़कर 246.51 करोड़ रुपये हो गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में बैंक को 230.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय 2.46 प्रतिशत घटकर 14,854.24 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 15,257.5 करोड़ रुपये रही थी।

उल्लेखनीय है कि पीएनबी 14,356 करोड़ रुपये के नीरव मोदी, मेहुल चोकसी धोखाधड़ी मामले का शिकार हुआ है।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने कहा कि कंपनी के वित्तीय आंकड़े फिर से सकारात्मक दिशा में दिखने लगे हैं।

मेहता ने कहा कि हमने अपनी सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है। आज की तारीख में हमारे बैंक ने उस घटना (नीरव मोदी धोखाधड़ी) के लिए पूरा प्रावधान कर दिया है। लेकिन अब बैंक उस घटना से उबर चुका है।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां उसके सकल ऋण का 16.33 प्रतिशत पर पहुंच गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 12.11 प्रतिशत पर थी। 

बैंक का शुद्ध एनपीए उसके शुद्ध ऋण का 8.22 प्रतिशत रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 8.90 प्रतिशत था।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक ने फंसे कर्ज के लिए 2,565.77 करोड़ रुपये का प्रावधान किया

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबारआरबीआई मौद्रिक नीतिः आपने किस बैंक से लिया होम या कार लोन?, इन बैंकों ने घटाई ब्याज दर, देखें लिस्ट

कारोबारभारतीय रिजर्व बैंकः कोटक महिंद्रा बैंक पर 61.4 लाख, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर 38.6 लाख और पंजाब नेशनल बैंक पर 29.6 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए गलती

कारोबारPunjab National Bank: आवास-वाहन ऋण सहित खुदरा ऋणों पर राहत, पीएनबी ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित