लाइव न्यूज़ :

PM नरेंद्र मोदी ने 40 वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारियों के साथ की बैठक, 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों को रेखांकित किया

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:53 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया,‘‘प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क में सीईओ गोलमेज में भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों को रेखांकित किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ‘‘उद्योग जगत के नेताओं ने न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की। इस बैठक में भारत में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने और भारत तथा अमेरिका के बीच वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारियों (सीईओ) के साथ बैठक में भारत द्वारा 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। मोदी ने यहां उद्योग जगत के 40 दिग्गजों और अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारियों के साथ बैठक की।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ‘‘उद्योग जगत के नेताओं ने न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की। इस बैठक में भारत में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने और भारत तथा अमेरिका के बीच वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई।’’ मोदी के साथ इस बैठक में दुनिया की शीर्ष 42 कंपनियों के सीईओ शामिल हुए।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया,‘‘प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क में सीईओ गोलमेज में भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों को रेखांकित किया।’’ शीर्ष मुख्य कार्यकारियों के साथ बैठक से पहले मोदी ने ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित