लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Samman Nidhi: घर बैठे निकाल सकेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के रुपये, नहीं जाना पड़ेगा बैंक या एटीएम, ये करना होगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2022 19:41 IST

PM Kisan Samman Nidhi: वाराणसी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया, " किसानों को किसान सम्मान निधि के रुपये निकालने के लिए बैंक शाखा या एटीएम में जाना पड़ता है और ग्रामीण इलाकों में यह दुरूह होता है। हम किसानों के लिए इसे सरल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देघर पर 'पीएम किसान सम्मान निधि' के रुपये प्राप्त कर सकते हैं।डाक प्रतिनिधि उनके घर आएगा। यह अभियान चार जून से शुरू होकर 13 जून तक चलेगा।

PM Kisan Samman Nidhi: डाक विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिलने वाली धनराशि को सुगमता से मुहैया कराने की पहल की है। किसान अब डाक विभाग की मदद से अपने घर पर 'पीएम किसान सम्मान निधि' के रुपये प्राप्त कर सकते हैं।

वाराणसी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया, " किसानों को किसान सम्मान निधि के रुपये निकालने के लिए बैंक शाखा या एटीएम में जाना पड़ता है और ग्रामीण इलाकों में यह दुरूह होता है। हम किसानों के लिए इसे सरल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।''

यादव ने बताया कि डाक विभाग पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए 'आपका बैंक, आपके द्वार' अभियान शुरू कर रहा है। उन्होंने बताया कि किसान अपने आधार से जुड़े बैंक खाते से आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के साथ किसान सम्मान निधि के रुपसे घर बैठे निकाल सकते हैं।

इसके लिए एक डाक प्रतिनिधि उनके घर आएगा। अधिकारी ने बताया कि यह अभियान चार जून से शुरू होकर 13 जून तक चलेगा। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं जो प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। वर्ष में तीन बार दो हजार रुपये किसानों के खाते में भेजी जाती है। 

टॅग्स :Kisan Saathi PortalNarendra Modiवाराणसीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?