लाइव न्यूज़ :

उमंग ऐप पर सर्वाधिक लेन-देन के लिये ईपीएफओ को प्लैटिनम पार्टनर पुरस्कार

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को उसके उमंग मोबाइल ऐप पर सर्वाधिक 25 लाख से अधिक लेन-देन को लेकर प्‍लैटिनम पार्टनर पुरस्‍कार दिया गया है।

श्रम मंत्रालय के बुधवार को जारी बयान के अनुसार इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उमंग ऐप के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर केन्‍द्र तथा राज्‍यों के सहयोगी विभागों के लिए सभी सेवाओं में पिछले छह महीनों में औसत लेन-देन के आधार पर उमंग पुरस्‍कार की घोषणा की।

बयान के अनुसार ईपीएफओ को उमंग मोबाइल ऐप पर 25 लाख से अधिक लेन-देन रजिस्टर करने को लेकर प्‍लैटिनम पार्टनर पुरस्‍कार दिया गया है।

ईपीएफओ के अधिकतर अंशधारक सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं। ऐसे ईपीएफओ के करोड़ों सदस्यों तक पहुंच बनाने के लिए सुलभ और किफायती समाधान की जरूरत थी।

स्‍मार्टफोन, टैबलेट तथा डेस्कटॉप जैसे इंटरनेट आधारित उपकरणों की लोकप्रियता और सहज इस्‍तेमाल पर विचार करते हुए ईपीएफओ ने सहज रूप से अपनी सेवाओं को 24 घंटे पहुंच योग्‍य बनाने के लिए उमंग ऐप के उपयोग करने का लक्ष्य रखा। खासकर दूरदराज क्षेत्रों रहने वाले उपभोक्‍ताओं को ध्यान में रखते हुए उमंग ऐप पर ईपीएफओ सेवाएं शुरू की गयी।

ईपीएफओ सदस्‍य उमंग ऐप का इस्‍तेमाल करके अपने मोबाइल फोन पर ईपीएफओ की 19 विभिन्‍न सेवाएं ले सकते हैं।

सदस्‍य अपना पासबुक देख सकते हैं। यूएएन (सार्वभौमिक खाता संख्या) चालू कर सकते हैं, दावे कर सकते हैं, दावे की स्थिति देख सकते हैं, योजना प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं, यूएएन के साथ आधार जोड़ सकते हैं, जीवन प्रमाण अद्यतन कर सकते हैं, शिकायत दर्ज कर सकते हैं, प्रतिष्‍ठान खोज सकते हैं और ईपीएफओ कार्यालय के पते आदि प्राप्‍त कर सकते हैं।

ईपीएफओ अंशधारकों में उमंग ऐप काफी लोकप्रिय हुआ है। इससे अंशधारक कोविड-19 महामारी के दौरान घर बैठे भी सेवाएं ले सकते हैं।

चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से सितंबर, 2020 के दौरान उमंग ऐप पर सदस्‍यों द्वारा 7.91 लाख दावे किए गए है। उमंग से सदस्‍यों को ईपीएफओ सेवाएं प्राप्‍त करने में कोविड-19 की आवाजाही प्रतिबंधों से मुक्ति मिली है और इससे उन्हें ईपीएफओ के कार्यालय जाने की आवश्‍यकता कम हुई है।

बयान के अनुसार उमंग ऐप निर्बाध, ऑनलाइन सेवा प्रदान करने के कारगर माध्यम के रूप में उभरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार