लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में प्लास्टिक निर्यात 20-25 प्रतिशत बढ़ेगा : प्लेक्सकॉन्सिल

By भाषा | Updated: July 4, 2021 13:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई देश का प्लास्टिक के सामानों का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 20 से 25 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर पर पहुंच जाने की उम्मीद है। भारतीय प्लास्टिक निर्यात संवर्द्धन परिषद (प्लेक्सकॉन्सिल) के चेयरमैन अरविंद गोयनका ने कहा कि अनुकूल बाजार परिस्थितियों तथा अमेरिका और यूरोप जैसे महत्वपूर्ण गंतव्यों से मांग में सुधार की वजह से प्लास्टिक निर्यात में उल्लेखनीय इजाफा होगा।

गोयनका ने कहा कि निर्यातकों के पास इस समय अच्छे आर्डर है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में सरकार के समर्थन की जरूरत है, क्योंकि यह क्षेत्र रोजगार सृजन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘2021-22 में हम निर्यात में 20 से 25 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। यह 2020-21 के 9.5 अरब डॉलर से बढ़कर 12 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-मई की अवधि में हमने एक अरब डॉलर मूल्य के सामान का निर्यात किया है। सरकार के समर्थन से हम निर्यात को उल्लेखनीय रूप से बढ़ा सकेंगे।’’

गोयनका ने कहा कि यह क्षेत्र कई चुनौतियों मसलन कच्चे माल की अपर्याप्त उपलब्धता तथा कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ढुलाई भाड़े में वृद्धि, कंटेनरों की कमी और कुछ मुक्त व्यापार करारों की वजह से उलट शुल्क ढांचे (जहां आयातित माल की तुलना में कच्चे या मध्यवर्ती मामल पर कर की दर ऊंची होती है) का सामना कर रहा है।

उलट शुल्क ढांचे में कच्चे माल पर कराधान तैयार उत्पाद से अधिक होता है।

उन्होंने कहा कि आसियान के सदस्यों थाइलैंड और वियतनाम के साथ भारत का मुक्त व्यापार करार है। ये इस क्षेत्र के प्रमुख खिलाड़ी हैं और उन्हें करार की वजह से भारतीय बाजार में तरजीही पहुंच उपलब्ध हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा