लाइव न्यूज़ :

पीयूष गोयल, कृषि क्षेत्र में भारत और बरंग्लादेश के बीच अधिक से अधिक सहयोग के पक्ष में

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और बांग्लादेश को कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक सहयोग के साथ काम करना चाहिए क्योंकि यह दोनों देशों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कृषि क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग, वर्तमान आर्थिक चुनौतियों से निपटने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने कृषि उत्पादों सहित कई उत्पादों के लिए बांग्लादेश को शुल्क मुक्त बाजार दे रखा है।

वह सीआईआई द्वारा आयोजित कृषि क्षेत्र पर भारत-बांग्लादेश डिजिटल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बांग्लादेश को भारत के साथ बाधा मुक्त व्यापार सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।वह सीआईआई द्वारा आयोजित कृषि क्षेत्र पर भारत-बांग्लादेश डिजिटल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बांग्लादेश को भारत के साथ बाधा मुक्त व्यापार सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मंत्री ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम दोनों को अधिक तालमेल और सहयोग के साथ काम करना चाहिए। कृषि क्षेत्र में हमारे दोनों देशों के लिए भारी परिवर्तन करने की क्षमता है। ... कृषि क्षेत्र के विशाल सामाजिक-आर्थिक आयाम हैं, यह पासा पलटने वाली क्षमता रखता है।

मंत्री ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था का प्रमुख क्षेत्र होने के नाते, इस क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग वर्तमान आर्थिक चुनौतियों को दूर करने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है जिन चुनौतियों का सामना हमारा देश कर रहा है।’’

वेबिनार में बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी ने जूट सहित कई क्षेत्रों पर भारत द्वारा डम्पिंगरोधी शुल्क लगाने से संबंधित मुद्दों को उठाया।मुंशी ने कहा कि इन शुल्कों को लागू करने से बंगलादेशी निर्यातकों पर असर पड़ा है।

उन्होंने भारत से अचानक माल पर निर्यात प्रतिबंध लगाने से पहले बंग्लादेश को सूचित करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?