लाइव न्यूज़ :

पीयूष गोयल ने कंपनियों से ई-कॉमर्स नीति के मसौदे पर 10 दिन में विचार देने को कहा

By भाषा | Updated: June 18, 2019 16:42 IST

Open in App

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ई-कॉमर्स नीति के मसौदे पर इस क्षेत्र की कंपनियों को 10 दिन के भीतर अपने विचार देने को कहा है। गोयल ने ई - वाणिज्य एवं तकनीकी उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बयान में कहा कि बैठक के दौरान ई-कॉमर्स उद्योग के प्रतिनिधियों ने नीति के मसौदे को लेकर अपनी चिंताएं जताई हैं। बयान में कहा गया है, वाणिज्य मंत्री ने ई-कॉमर्स उद्योग के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया है कि उद्योग की हर चिंता को दूर किया जाएगा।उन्होंने इसके लिए प्रतिनिधियों से अपनी चिंता के मुद्दों के बारे में 10 दिन के भीतर उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) को बताने को कहा गया है। कंपनियों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डेटा भंडारण जरूरतों और प्रसंस्करण से जुड़े दिशानिर्देशों को लेकर भी चिंता जताई है। इस पर, रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर बी पी कानूनगो ने उद्योग को इन मुद्दों पर गौर करने का भरोसा दिया है।इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अजय कुमार साहनी ने ई-वाणिज्य कंपनियों को आश्वासन दिया है कि डेटा संरक्षण विधेयक को तैयार करने के समय उद्योग के साथ हुए सभी परामर्श विधेयक में नजर आएंगे। बैठक में वाणिज्य मंत्रालय, रिजर्व बैंक, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों समेत ई-वाणिज्य और आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

टॅग्स :बिज़नेसइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित