लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने "मोदी राज" में ही बैंकों को लगाया ज्यादातर चूना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 17, 2018 09:19 IST

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पहले ही देश छोड़ चुके हैं। दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी की गई है।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक (पीईबी) के साथ 11300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में मामले में सीबीआई द्वारा नीरव मोदी और मेहुल चौकसी इत्यादि के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार आरोपी काराबोरियों ने ज्यादा पैसा वित्त वर्ष 2017-18 में गबन किया। पीएनबी के अनुसार इन कारोबारियों ने लेटर्स ऑफ अंडरस्टैडिंग (एलओयू) के माध्यम से विभिन्न बैंकों को 11300 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।

सीबीआई ने गुरुवार (15 फ़रवरी) को मेहुल चौकसी के खिलाफ ताजा एफआईआर दर्ज की। मेहुल चौकसी नीरव मोदी के मामा लगते हैं। मेहुल चौकसी से जुड़ी तीन कंपनियों पर पीएनबी को 143 एलओयूकी मदद से 4886.72 करोड़ रुपये चूना लगाने का आरोप है। सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ आठ एलओयू के जरिए 280.70 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप है।

ये भी पढ़ें- इन 12 स्टेप से नीरव मोदी ने लगाया PNB को चूना, 7 साल तक PNB के ब्रांच मैनेजर का नहीं हुआ था ट्रांसफर

 इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार नीरव मोदी ने जिन एलओयू के जरिेए बैंक को चूना लगाया वो साल 2017 में ही जारी किए गये थे। पीएनबी ने नीरव मोदी मामले में बुधवार (14 फ़रवरी) को कहा कि उसे अब 6498 करोड़ रुपये की जालसाजी किए जाने की आशंका है। इस तरह दोनों मामलों में बैंक को कुल 11300 करोड़ रुपये का चूना लगा है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर की थी 'मेहुल भाई' की मेजबानी

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पहले ही देश छोड़ चुके हैं। दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी की गई है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (16 फ़रवरी) को नीरव मौदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए रद्द कर दिया। दोनों को एक हफ्तें में विदेश मंत्रालय को जवाब देने के लिए कहा गया है ताकि उनका पासपोर्ट हमेशा के लिए न रद्द किया जाए।

इंडियन एक्सप्रेस ने सीबीआई के सूत्रों के हवाले से कहा है कि नीरव मोदी और उनके रिश्तेदार बैंकों को पुराने एलओयू की जगह नए एलओयू जारी करवा कर चूना लगाते रहे। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने साल 2017 में अपने कई पुराने एलओयू को दोबारा जारी करवाया। सीबीआई ने शुक्रवार को पीएनबी के चार अधिकारियों से पूछताछ की। 

पीएनबी ने अपने 18 अधिकारियों को घोटाले में शामिल होने के शक में निलंबित किया है। जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें जनरल मैनेजर स्तर के भी अधिकारी शामिल हैं। सीबीआई जिन लोगों से पूछताछ कर रही है उनमें से ज्यादातर से नीरव मोदी एवं अन्य को साल 2014 से 2017 की मदद करने के बारे में पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील