लाइव न्यूज़ :

पियाजियो वीकल्स ने अप्रैल-नवंबर के बीच 15,206 तिपहिया मालवाहक वाहन बेचे

By भाषा | Updated: December 15, 2021 11:57 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर छोटे वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी पियाजियो वीकल्स ने इस वर्ष अप्रैल से नवंबर के दौरान 15,206 तिपहिया मालवाहक वाहनों की बिक्री की है। ई-कॉमर्स कंपनियों और डिलीवरी कारोबार में बढ़ती मांग से बिक्री में तेजी आई है।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि बिक्री संख्या नवंबर तक के डेटा पर आधारित है और इसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के बिक्री आंकड़े शामिल नहीं है।

पियाजियो वीकल्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने कहा, ‘‘पियाजियो ने भारत को सबसे अधिक लागत प्रभावी मालवाहक तिपहिया वाहन पेश किया है जो तब से इस श्रेणी में सबसे अधिक बिकने वाला तिपहिया वाहन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2021-22 में तिपहिया मालवाहक कारोबार में चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद नंबर एक स्थान बनाए रखा है।’’

ग्रैफी ने कहा, ‘‘हम बिक्री और ग्राहक सेवा में नए उत्पादों तथा अन्य ग्राहक पेशकश के साथ तिपहिया मालवाहक श्रेणी में अपने नेतृत्व को बनाये रखने के लिए लगातार इस दिशा में काम करना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट