लाइव न्यूज़ :

पीएंडजी इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में तेज वृद्धि के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड बनाया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 13:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर प्रमुख एफएमसीजी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) इंडिया ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धि को गति के लिए 500 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की।

इसके तहत ऐसे बाजारों में उपभोक्ताओं और खुदरा विक्रेताओं के लिए तैयार किए गए नवाचारों पर बाहरी साझेदारों के साथ भागीदारी की जाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘पीएंडजी ग्रामीण वृद्धि फंड’ के तहत बाहरी साझेदारों को ग्रामीण उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए पीएंडजी के साथ सहयोग करने का मौका मिलेगा।

नया फंड पीएंडजी इंडिया के 'वीग्रो' कार्यक्रम का एक हिस्सा है, जो नवाचार से जुड़े स्टार्ट-अप, छोटे व्यवसायों, व्यक्तियों और संगठनों की पहचान करने और उनका सहयोग करने पर केंद्रित है।

पीएंडजी भारतीय उपमहाद्वीप के सीईओ मधुसूदन गोपालन ने कहा, ‘‘महामारी से उबरने में ग्रामीण भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमने देखा है कि ग्रामीण खंड पिछले कुछ महीनों से लचीला प्रदर्शन कर रहा है और ये एफएमसीजी उद्योग की वृद्धि के लिए प्रमुख चालक बना रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई