लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल के दाम 16 पैसे लीटर घटे, डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ

By भाषा | Updated: April 15, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैली पेट्रोल की कीमतों में बृहस्पतिवार को 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई। वहीं डीजल 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। तीन सप्ताह में ईंधन कीमतों में तीसरी बार मामूली कटौती हुई है। इससे पहले छह माह तक ईंधन के दामों में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई थी।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 90.56 से घटकर 90.40 रुपये प्रति लीटर रह गया है। इसी तरह डीजल 80.87 रुपये से घटकर अब 80.73 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

देशभर में ईंधन कीमतों में कटौती हुई है। सभी राज्यों में मूल्यवर्धित कर (वैट) की वजह से ईंधन का दाम अलग-अलग होता है।

छह महीने में पहली बार ईंधन के दाम 24 मार्च को घटे थे। उस समय कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से उपभोग प्रभावित होने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घटे थे। कुल मिलाकर तीन बार ईंधन के दाम घटे हैं। इससे पहले 30 मार्च को भी ईंधन कीमतों में कटौती हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक