लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल कीमतें 3 साल के उच्चस्तर पर, डीजल ने भी बनाया रिकार्ड

By IANS | Updated: January 24, 2018 17:01 IST

दिल्ली में पेट्रोल 72.43 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है, जो पिछले तीन साल की सर्वाधिक ऊंची कीमत है।

Open in App

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और अन्य महानगरों में इनकी कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। इंडियन ऑयल कॉर्प के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 72.43 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है, जो पिछले तीन साल की सर्वाधिक ऊंची कीमत है। पिछली बार साल 2014 के अगस्त में इसकी कीमत 72.51 रुपये प्रति लीटर थी। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 75.13 रुपये, 80.30 रुपये और 75.12 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। इससे पहले कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 2014 के अक्टूबर में सर्वोच्च स्तर पर थीं और 75.46 रुपये प्रति लीटर थी। मुंबई में साल 2014 के अगस्त में 80.60 रुपये प्रति लीटर थी और चेन्नई में साल 2014 के अगस्त में ही सबसे ऊंची दर 75.78 रुपये प्रति लीटर थी। दिल्ली में बुधवार को डीजल की कीमत 63.38 रुपये प्रति लीटर रही। वहीं, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 66.04 रुपये, 67.50 रुपये और 66.84 रुपये प्रति लीटर रही। डीजल का व्यापक उपयोग माल ढुलाई में होता है, जिसमें खाद्य उत्पादों की ढुलाई भी शामिल है। इसकी कीमतें बढ़ने से विभिन्न उत्पादों की कीमतें बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डीजल की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ेगी।  

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीबिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम