लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, महाराष्ट्र में पेट्रोल 100 रुपये के पार

By भाषा | Updated: May 10, 2021 11:11 IST

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल की कीमत अब राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है। एक हफ्ते में पांचवीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम देश में बढ़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले एक सप्ताह में पांचवीं बार बढ़े देश में पेट्रोल-डीजल के दामराजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पारपेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 33 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि

नयी दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक सप्ताह में पांचवीं बढ़ोतरी के साथ ही सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, जिसके बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 33 पैसे प्रति लीटर बढ़ी।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान 18 दिनों तक कीमतों की समीक्षा नहीं की और चार मई से समीक्षा दोबारा शुरू की गई। तब से यह कीमतों में पांचवी बढ़ोतरी है।

इस बढ़ोतरी के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल अब 91.53 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है, जबकि डीजल की कीमत 82.06 रुपये प्रति लीटर है।

महाराष्ट्र के परभणी में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 100.20 रुपये प्रति लीटर थी। इससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है।

वैट और मालभाड़े जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतें प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होती हैं। पिछले एक सप्ताह में पांच बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत में 1.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.33 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर