लाइव न्यूज़ :

आज फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, मुंबई में पेट्रोल 86.72 रुपये, जानिए अपने शहर का रेट

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 4, 2018 09:35 IST

Petrol-diesel Prices Update 4th September: तेल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 4 सितंबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक मंगलवार (4 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.4 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 86.72 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 71.43 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 75.74 रुपये प्रति लीटर है। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। जानिए कीमतें-

4 सितंबर को पेट्रोल की कीमत

शहर

मंगलवार की कीमतें

दिल्ली79.4 रुपए
कोलकाता82.31 रुपए
मुंबई86.72 रुपए
चेन्नई82.51 रुपए

चार महानगरों में 4 सितंबर को डीजल की कीमत:-

दिल्ली71.43 रुपए
कोलकाता74.27 रुपए
मुंबई75.74  रुपए
चेन्नई

75.48 रुपए

* ये रेट 4 सितंबर 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

ऐतिहासिक वृद्ध‌ि के बाद सोमवार को गिरे डीजल के भाव

अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट आने के साथ डीजल का दाम पहली बार 70 रुपये प्रति लीटर से ऊपर निकल गया। पहले डीजल के दाम में शुक्रवार को 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। ईंधन के दाम में दैनिक संशोधन शुरू होने के बाद डीजल के दाम में यह सबसे तीव्र वृद्धि है। दिल्ली में शुक्रवार को एक लीटर डीजल का दाम 70.21 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। शनिवार को इसमें फिर से 27 पैसे की वद्ध‌ि कर दी गई। शनिवार को दिल्ली में डीजल का भाव 70.48 रुपये हो गए। लेकिन रविवार को इसमें 1 रुपये 13 पैसे की बढोतरी होने से दिल्ली में डीजल की कीमतें 72.65 रुपये हो गईं। लेकिन सोमवार फिर से डीजल के भाव में गिरावट आई। दिल्ली में सोमवार को डीजल की कीमत 71.24 रुपये हो गई।

 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा