लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल आज फिर हुआ महंगा, दिल्ली में इतना बढ़ गया रेट, जानिए दूसरे शहरों का भी हाल

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2021 08:46 IST

Petrol Diesel Price: दो दिन के बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में मंगलवार को वृद्धि हुई है। दिल्ली में पेट्रोल अब 90.83 रुपये प्रति लीटर है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, दिल्ली में 91 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोलदो दिन बाद तेल कंपनियों ने रेट में की है बढ़ोतरी, दिल्ली में डीजल अब 81.32 रुपये प्रति लीटरअंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल के दामों में तेजी के बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार महंगे हो रहे हैं पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम में दो दिन बाद एक बार फिर वृद्धि हुई है। इसी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 25 पैसे बढ़कर 90.83 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत में भी 35 पैसे की वृद्धि हुई है और दिल्ली में अब ये 81.32 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है।

अन्य कुछ बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 88.06 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। कोलकाता में भी पेट्रोल 91.78 रुपये और डीजल 84.56 रुपये है। वहीं, भोपाल में पेट्रोल 98.96 रुपये है। यहां डीजल की कीमत 89.60 रुपये प्रति लीटर है।

देश में कई जगहों पर वैसे पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपये के पार भी हो गई है। गौरतलब है कि एक जनवरी को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83 रुपए 71 पैसे थी। वहीं, डीजल की कीमत 73 रुपए 87 पैसे थी।

दरअसल, पेट्रोल-डीजल के रेट में 6 जनवरी से वृद्धि शुरू हुई है। इससे पहले करीब एक महीने तक दाम स्थिर थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल के दामों में आई तेजी के बाद से भारत में लगातार दाम बढ़ रहे हैं। इस बीच पेट्रोल-डीजल पर कुछ राज्यों ने वैट या अन्य टैक्स कम किए हैं लेकिन इससे मामूली राहत ही लोगों को मिल सकी है।

गौरतलब है कि भारत अपनी तेल संबंधी 85 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है। अमेरिका में ऊर्जा संकट के चलते पिछले सप्ताह ब्रेंट तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई थी। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?