लाइव न्यूज़ :

महंगाई की मार झेल रही आम जनता को राहत नहीं, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 22, 2018 15:36 IST

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 72.23  पैसे प्रति लीटर है। वहीं पिछले गुरुवार (18 जनवरी) को दिल्ली में पेट्रोल 71.56 रुपए प्रति लीटर था, जोकि करीब तीन साल का सबसे ऊपरी स्तर था।

Open in App

महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत मिलते दिखाई नहीं दे रही है। दरअसल, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसका सीधा असर आम जनता की पॉकेट पर पड़ रहा है। सोमवार (22 जनवरी) को मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.10 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। जबकि, डीजल की कीमत 67.10 रुपए हो गई है।

इसके अलावा दिल्ली में 72.23 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल है। वहीं, पिछले गुरुवार (18 जनवरी) को दिल्ली में पेट्रोल 71.56 रुपए प्रति लीटर था, जोकि करीब तीन साल का सबसे ऊपरी स्तर था। इस बीच मोदी सरकार का कहना है कि वह लगातार पेट्रोल और डीजल को उत्पाद को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाने की कोश‍िश में जुटी हुई है।  

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल और केरोसीन को जीएसटी के दायरे में लाने की कोश‍िश में लगी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस मसले को लेकर जीएसटी परिषद जल्द कोई फैसला ले सकती है।

बता दें,जीएसटी को पेट्रोलियम के दायरे से बाहर रखा गया है। राज्यों की ओर से इस पर लगाए गए करों के अनुसार हर राज्य में इनकी कीमतों पर अंतर देखा जाता है। 

उल्लेखनीय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उस समय असर पड़ता है जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आता है और इस समय कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीबिज़नेसडीज़ल की कीमतें
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?