पेट्रोल-डीजल 80 पैसे और महंगा, 5 दिनों में 3.20 प्रति लीटर की बढ़ोतरी, बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री ने दिया ये बयान

By अनिल शर्मा | Published: March 26, 2022 09:53 AM2022-03-26T09:53:31+5:302022-03-26T09:59:07+5:30

पेट्रोल तथा डीजल की कीमत साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को 80 पैसे बढ़ाई गई थी। इसके बाद से इनकी कीमतों में प्रति लीटर 80-80 पैसे की तीन बार बढ़ोतरी की गई।

Petrol-diesel price hike 80 paise more expensive 3.20 per liter increase in 5 days | पेट्रोल-डीजल 80 पैसे और महंगा, 5 दिनों में 3.20 प्रति लीटर की बढ़ोतरी, बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री ने दिया ये बयान

पेट्रोल-डीजल 80 पैसे और महंगा, 5 दिनों में 3.20 प्रति लीटर की बढ़ोतरी, बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री ने दिया ये बयान

Highlights5 दिनों के भीतर चौधी पर पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ हैपेट्रोल-डीजल में हर बार 80 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 5 दिनों में 3.20 प्रति लीटर महंगा हो चुका है नितिन गडकरी ने बढ़ती कीमतों को सही ठहराया और इसका ठीकरा रूस-यूक्रेन युद्ध पर फोड़ दिया

नयी दिल्लीः पेट्रोल और डीजल की कीमत में शनिवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। तेल कंपनियां कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी का भार उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं, जिसके चलते पिछले पांच दिन में चौथी बार कीमत में बढ़ोतरी की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 98.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

वहीं पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर एक कार्यक्रम में पूछे सवाल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका ठीकरा रूस-यूक्रेन युद्ध पर फोड़ दिया। शुक्रवार को पिछले चार दिनों में ईंधन की कीमतों में तीन बार की गई बढ़ोतरी को सही ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और यह स्थिति भारत सरकार के नियंत्रण से बाहर है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में 80 प्रतिशत तेल आयात किया जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पेट्रोल तथा डीजल की कीमत साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को 80 पैसे बढ़ाई गई थी। इसके बाद से इनकी कीमतों में प्रति लीटर 80-80 पैसे की तीन बार बढ़ोतरी की गई। इन कुल चार बार में पेट्रोल और डीजल के दाम में कुल 3.20 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले चार नवंबर, 2021 से ही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। हालांकि, इस अवधि में कच्चे तेल की कीमत 30 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गई थी।

विधानसभा चुनाव के 10 मार्च को नतीजे आने के साथ ही पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों ने कुछ दिन और इंतजार किया। ऐसा कहा जा रहा है कि अब पेट्रालियम विपणन कंपनियां अपने घाटे की भरपाई कर रही हैं। भारत अपनी तेल की जरूरत पूरी करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है। 

Web Title: Petrol-diesel price hike 80 paise more expensive 3.20 per liter increase in 5 days

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे