लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल के दाम में 6 पैसों का इजाफा, 73.87 रुपये प्रति लीटर पर रहा डीजल, जानें क्या है आज का रेट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 20, 2018 07:59 IST

Petrol & Diesel Price Update Today (20th Sep) in India: आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम जहां 82.22 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा। वहीं, डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज की गई। वहीं, मुंबई में 89.60 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 78.42 रुपये प्रति लीटर डीजल मिलेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर: दिल्ली में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों ने आसामन छू लिया है। गुरुवार को भी पेट्रोल के दाम में 6 पैसों का इजाफा हुआ और डीजल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम जहां 82.22 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा। वहीं, डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज की गई । एक तरफ जहां दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम आसामन छू रहे हैं वहीं, मुंबई में भी दोनों के दाम तेजी से ऊंचाई पर जा रहे हैं। मुंबई में 89.60 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 78.42 रुपये प्रति लीटर डीजल के दाम हैं। दिल्ली के मुकाबले मुंबई में पेट्रोल 7 रुपये से अधिक है और डीजल के दाम 5 रुपये ज्यादा हैं। 

इससे पहले 19 सितंबर को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 82.16 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, 73.87 रुपये प्रति लीटर डीजल के दाम दर्ज की गई थी। वहीं, बुधवार को पेट्रोल 89.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.42 रुपये तक दर्ज की गई थी।

18 सितंबर के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल के दामों में अब तक 6 पैसों की बढ़ोत्तरी  दर्ज की गई है, वहीं, डीजल के दाम में कोई बढोत्तरी नहीं हुई है। बता दें कि 18 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल  82.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर था।

मालूम है कि त्योहारी मौसम से ठीक पहले पेट्रोल के बढ़े दाम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और उन्हें इसकी भरपाई के लिए घरेलू खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गयी है। लोकलसर्किल्स ने अपने हालिया सर्वेक्षण में कहा, ‘‘त्योहारी मौसम नजदीक आ रहा है। हर कोई उपहारों पर खर्च करना चाह रहा है। लोग लंबे समय से घर के उपकरणों को बदलना चाह रहे हैं। हालांकि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतें त्योहार पूर्व उत्साह को फीका कर रही हैं।’’ 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो