2026 में नौकरी बदलेंगे लोग, 18-79 आयु वर्ग पर सर्वें, देखिए 19,113 लोगों पर सर्वेक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2026 16:19 IST2026-01-08T16:18:35+5:302026-01-08T16:19:43+5:30

नौकरियों के लिए तेजी से बदलती कौशल आवश्यकताओं और तेजी से प्रतिस्पर्धी लेकिन चयनात्मक नौकरी बाजार के बीच 84 प्रतिशत पेशेवर नई नौकरी खोजने के लिए खुद को तैयार महसूस नहीं करते हैं।

People will change jobs in 2026 survey on 18-79 age group, see survey 19,113 people | 2026 में नौकरी बदलेंगे लोग, 18-79 आयु वर्ग पर सर्वें, देखिए 19,113 लोगों पर सर्वेक्षण

सांकेतिक फोटो

Highlightsआवेदकों की संख्या 2022 की शुरुआत से दोगुनी से अधिक हो गई है।74 प्रतिशत ने कहा कि पिछले एक साल में योग्य प्रतिभाओं को ढूंढना और भी कठिन हो गया है।कौशल अवसरों में कैसे तब्दील होते हैं और भर्ती संबंधी निर्णय वास्तव में कैसे लिए जाते हैं। ’’

नई दिल्लीः भारत में अधिकतर पेशेवर 2026 में एक नई भूमिका की तलाश में है। हालांकि अनिश्चितता एवं कौशल अंतराल के कारण कुछ लोग बढ़ती प्रतिस्पर्धा, नई भूमिका के लिए एआई-संचालित भर्ती प्रक्रिया में खुद को उपयुक्त महसूस नहीं करते हैं। पेशेवर मंच लिंक्डइन के नए सर्वेक्षण के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते उपयोग, आज की नौकरियों के लिए तेजी से बदलती कौशल आवश्यकताओं और तेजी से प्रतिस्पर्धी लेकिन चयनात्मक नौकरी बाजार के बीच 84 प्रतिशत पेशेवर नई नौकरी खोजने के लिए खुद को तैयार महसूस नहीं करते हैं।

लिंक्डइन के आंकड़ों के अनुसार, भारत में रिक्त पदों के लिए आवेदकों की संख्या 2022 की शुरुआत से दोगुनी से अधिक हो गई है जिससे प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ गई है। कई लोग खुद को इसके लिए तैयार महसूस नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, करीब 74 प्रतिशत ने कहा कि पिछले एक साल में योग्य प्रतिभाओं को ढूंढना और भी कठिन हो गया है।

लिंक्डइन की ‘करियर एक्सपर्ट’ एवं लिंक्डइन इंडिया की वरिष्ठ प्रबंध संपादक (न्यूज) निराजिता बनर्जी ने कहा, ‘‘ भारत के रोजगार बाजार में करियर बनाने और प्रतिभा मूल्यांकन में एआई एक मूलभूत भूमिका निभाता है। पेशेवरों को सबसे ज्यादा जरूरत इस बात की स्पष्ट समझ की है कि उनके कौशल अवसरों में कैसे तब्दील होते हैं और भर्ती संबंधी निर्णय वास्तव में कैसे लिए जाते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि एआई उपकरण का उद्देश्यपूर्ण उपयोग किए जाने पर ये, लोगों को उनकी उपयुक्त भूमिकाओं की पहचान करने, उद्देश्यपूर्ण तैयारी करने और अपने सीखने को सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान देने में मदद करके इस अंतर को पाट सकते हैं।

‘उपभोक्ता एवं वैश्विक मानव संसाधन पेशेवर अध्ययन’ नवंबर 2025 में ‘सेंससवाइड’ द्वारा 19,113 उत्तरदाताओं के बीच आयोजित किया गया जो पूर्णकालिक/अंशकालिक काम करते हैं या बेरोजगार हैं और वर्तमान में नौकरी की तलाश में हैं।

इसमें शामिल लोग 18-79 आयु वर्ग के थे। यह सर्वेक्षण 13 नवंबर से 28 नवंबर 2025 के बीच किया गया। इसके अलावा यह सर्वेक्षण 6,554 वैश्विक मानव संसाधन पेशेवरों के बीच 10 नवंबर से 27 नवंबर 2025 के बीच किया गया। 

Web Title: People will change jobs in 2026 survey on 18-79 age group, see survey 19,113 people

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे