लाइव न्यूज़ :

पीबी फिनटेक के आईपीओ को पहले दिन 54 प्रतिशत अभिदान

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर ऑनलाइन बीमा मंच पॉलिसीबाजार तथा पोर्टल पैसाबाजार का परिचालन करने वाली पीबी फिनटेक लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को पहले दिन 54 प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, 3,45,12,186 शेयरों के आईपीओ के लिए पहले दिन 1,85,59,800 शेयरों की बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) खंड को 56 प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशक खंड को छह प्रतिशत तथा खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 1.18 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 940 से 980 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी के 5,710 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 3,750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और मौजूदा शेयरधारक 1,960 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाए हैं।

पीबी फिनटेक ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 2,569 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?