लाइव न्यूज़ :

Patna Metro: 42 माह और 3060 करोड़ का बजट?, पटना जंक्शन से रुकनपुरा के बीच अंडरग्राउंड मेट्रो, 6 भूमिगत स्टेशन और टनल, जानें मुख्य बातें

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2024 17:53 IST

Patna Metro: पटना जंक्शन, विद्युत भवन, विकास भवन, पटना जू, राजाबाजार, रुकनपुरा अंडरग्राउंड होगा। जबकि पाटलिपुत्र, आरपीएस मोड़, सगुना मोड़ और दानापुर में एलिवेटेड स्टेशन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपटना मेट्रो के कॉरिडोर 01 की कुल लंबाई 17.93 किमी है।7.39 किमी एलिवेटेड और 10.54 किमी अंडरग्राउंड है।कॉरिडोर 02 की कुल लंबाई 14.55 किमी है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना वासियों के लिए जल्द ही मेट्रो ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तेज गति से काम कराए जा रहे हैं। इसमें कई जगहों मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके तहत पटना जंक्शन से रुकनपुरा के बीच अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाली है। इस रूट पर पटना मेट्रो के छह भूमिगत स्टेशनों और टनल के निर्माण के लिए टेंडर हुआ है। इसमें पांच एजेंसियां शामिल हुई। पटना मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक सबसे कम बोली लगाने वाली एजेंसी को निर्माण का टेंडर मिलेगा। इस निर्माण कार्य के लिए 42 माह का समय के साथ ही 3060 करोड़ का बजट रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रूट पर छह स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे जबकि चार स्टेशन एलिवेटेड होंगे।

पटना मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि पटना मेट्रो के पटना जंक्शन से रुकनपुरा के बीच का पूरा काम जायका के पैसे से होगा। इसके लिए 29 मार्च 2023 को पटना मेट्रो और जायका के बीच करार हुआ था। इस करार के तहत पटना मेट्रो को जायका ने 5158 करोड़ रुपए का लोन देने पर सहमति दी थी।

इस फंड का उपयोग अंडरग्राउंड स्टेशन, टनल, मेट्रो ट्रेन के डब्बे, सिग्नल सिस्टम, पटरी बिछाने, बिजली सिस्टम लगाने सहित अन्य कार्य में किया जाएगा। बता दें कि जायका एक जापानी एजेंसी है, जो पटना मेट्रो निर्माण के लिए बिहार सरकार को लोन मुहैया करवा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पटना जंक्शन से दानापुर के बीच बन रहे मेट्रो कॉरिडोर में कुल 10 मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा।

इसमें पटना जंक्शन, विद्युत भवन, विकास भवन, पटना जू, राजाबाजार, रुकनपुरा अंडरग्राउंड होगा। जबकि पाटलिपुत्र, आरपीएस मोड़, सगुना मोड़ और दानापुर में एलिवेटेड स्टेशन होगा। पटना मेट्रो के कॉरिडोर 01 की कुल लंबाई 17.93 किमी है, जिसमें 7.39 किमी एलिवेटेड और 10.54 किमी अंडरग्राउंड है।

वहीं कॉरिडोर 02 की कुल लंबाई 14.55 किमी है, जिसमें 6.63 किमी एलीवेटेड और 7.92 किमी अंडरग्राउंड है। इस निर्माण कार्य के लिए कुल पांच एजेंसियों ने आवेदन किया है। इसमें सबसे कम बोली लगाने वाली एजेंसी को निर्माण का टेंडर मिलेगा।

टॅग्स :पटनाबिहारमेट्रोनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम