लाइव न्यूज़ :

एट्रिया कन्वर्जेंस में 1.2 अरब डॉलर के उपक्रम मूल्य पर नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदेगी पार्टनर्स

By भाषा | Updated: August 14, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त स्विट्जरलैंड की निजी इक्विटी कंपनी पार्टनर्स ग्रुप ने अपने एक ग्राहक की ओर से ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता एट्रिया कन्वर्जेंस टेक्नोलॉजीज (एसीटी) में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

पार्टनर्स ग्रुप ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस हिस्सेदारी का अधिग्रहण 1.2 अरब डॉलर (8,900 करोड़ रुपये) के उपक्रम मूल्य पर किया जाएगा।

पार्टनर्स 2016 से एसीटी में संयुक्त निवेशक है। यह अरगन (मॉरीशस) तथा टीए एसोसिएट्स से हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

बेंगलुरु की कंपनी एसीटी के कर्मचारियों की संख्या 7,000 से ज्यादा है। यह बहु-सेवा परिचालक कंपनी है जो इंटरनेट पैकेज, टीवी, डेटा और अन्य ब्रॉडबैंड सेवाओं की पेशकश करती है।

देश के 19 शहरों में एसीटी के ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या करीब 20 लाख है। इसका ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क देश के सबसे बड़े ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क में से एक है। बयान में कहा गया है कि यह एक जीबीपीएस की कनेक्शन स्पीड देने में सक्षम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?