लाइव न्यूज़ :

'परिवर्तन-2017': 3 ई एंटरप्रिन्योर समिट 21 दिसंबर से गुवाहाटी में

By IANS | Updated: December 19, 2017 13:16 IST

'परिवर्तन 2017' को स्टार्टअप इंडिया, औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग और भारत सरकार का वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय समर्थन कर रहा है।

Open in App

असम के गुवाहाटी जिले में 21 दिसंबर से 22 दिसंबर तक 3 ई वैश्विक कारोबारी सम्मेलन (ग्लोबल एंटरप्रिन्योर्स कॉन्क्लेव) 'परिवर्तन 2017' का आयोजन किया जा रहा है। एनजीओ 3ई इनोवेटिव फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि 'परिवर्तन 2017' सम्मेलन में 21 दिसंबर को 3 ई एंटरप्रिन्योर समिट और 22 दिसंबर को 3 ई स्टार्टअप समिट का आयोजन किया जाएगा। 3ई आईडिया फैक्ट्री और स्टार्टअप हैकाथॉन प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को उत्साहित करने और उनमें स्टार्टअप शुरू करने की भावना का विकास करने के एक प्लेटफॉर्म या मंच के रूप में इसकी परिकल्पना की गई है। 

'परिवर्तन 2017' को स्टार्टअप इंडिया, औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग और भारत सरकार का वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय समर्थन कर रहा है। इसे ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से पेश किया जा रहा है। 

उद्यमियों एवं कॉरपोरेट और बिजनेस असोसिएशन से जुड़े स्टार्टअप के लिए कारोबार के अवसरों के एक प्लेटफॉर्म या मंच के रूप में 3 ई एडवेंट एज की कल्पना की गई है। भारत का उद्यमशीलता विकास संस्थन (ईडीआईआई) स्टार्टअप की पहचान करने, उन्हें संरक्षण, मध्यस्थता और सलाह देने के अलावा फंड मुहैया कराने में अपना समर्थन देगा। 

इस सम्मेलन को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई), इंडो-पोलिश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईपीसीसीआई), इंडियन असोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ), इंडियन काउंसिल ऑफ सेरेमिक टाइल्स और सेनेटरी वेयर (आईसीसीटीएएस), फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन नॉर्थ ईस्ट (एफएलओ नॉर्थ ईस्ट), असम चैंबर ऑफ कॉमर्स (एसीसी), फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ऑफ नॉर्थ ईस्टर्न रीजन (एफआईएनईआर) और टूर ऑपरेटर्स असोसिएशन ऑफ असम (टीओएए) के सहयोग और समर्थन से आयोजित किया जा रहा है। 

टॅग्स :बिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा