लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी की संयुक्त उद्यम कंपनी की बिजली परियोजना के क्रियान्वयन में महामारी के कारण देरी

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:38 IST

Open in App

रामगढ़ (झारखंड), 28 जुलाई केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी और झारखंड बिजली वितरण निगम लि. की संयुक्त उद्यम पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लि. की 4,000 मेगावाट क्षमता की अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना के क्रियान्वयन में कोविड-19 महामारी की वजह से देरी हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में एक साल की देरी हुई है और पहले चरण में 800-800 मेगावाट की तीन इकाइयों में से पहली इकाई के अगले साल के बजाए जुलाई 2023 तक चालू होने की संभावना है।

यह परियोजना रामगढ़ के पतरातू में लगायी जा रही है।

पीवीयूएनएल के महाप्रबंधक (एचआर) सबैस्टिन जोसेफ ने कहा, ‘‘पहले चरण के तहत, 3 गुणा 800 मेगावाट क्षमता निर्माणाधीन है। 800 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई 2022 में चालू होने वाली थी और समान क्षमता की अन्य दो इकाइयों को छह महीने के अंतराल पर चालू करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अब महामारी के कारण परियोजना में एक साल की देरी हो गई है।’’

संयुक्त उद्यम कंपनी पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लि. का गठन 15 अक्टूबर, 2015 में हुआ था। इसमें एनटीपीसी की 74 प्रतिशत और झारखंड बिजली वितरण निगम लि. की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?