लाइव न्यूज़ :

हमारा नेटवर्क 5जी के लिए तैयार : एयरटेल

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी भारती एयरटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका नेटवर्क 5जी के लिए तैयार है। निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी ने हैदराबाद शहर में एक वाणिज्यिक नेटवर्क के ऊपर अत्यंत तेज गति की पांचवीं पीढ़ी की सेवाओं का सफलतापूर्वक ‘लाइव’ प्रदर्शन किया है।

यह कदम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि दूरसंचार कंपनियों के लिए 5जी अगला मोर्चा है। इसके जरिये वे भविष्य की वृद्धि हासिल कर सकती हैं और अपने राजस्व में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

‘डेमो रन’ के लिए कंपनी ने 1800 मेगाहर्ट्ज में मौजूदा खाली स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘कई तरीकों से अब हम एक बटन दबाकर 5जी को चालू कर सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हमें बेहतर 5जी अनुभव मिले। इसके लिए उचित बैंड में पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध होना जरूरी है।’’

विट्टल ने कहा, ‘‘आज हमने प्रदर्शित किया कि जहां तक एयरटेल की 5जी सेवाओं की बात है, हम इसके लिए तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?