लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन ने वित्त मंत्री के साथ की बैठक, कोविड संकट से निपटने के लिये मांगी मदद

By भाषा | Updated: April 20, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल जमीन, मकान के विकास से जुड़ी रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन क्रेडाई के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक की और कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न बाधाओं से निपटने के लिये सरकार से मदद का आग्रह किया।

वित्त मंत्री के साथ यह बैठक कोलकाता में हुई। इसमें क्रेडाई के नये अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।

उद्योग संगठन ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ आज (मंगलवार) बैठक हुई। बैठक में कोविड-19 से जुड़ी समस्याओं के कारण उत्पन्न रियल एस्टेट क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिये सिफारिशें पेश की गयी। कोविड संकट के कारण क्षेत्र के पुनरूद्धार पर असर पड़ सकता है।’’

हालांकि, क्रेडाई ने सिफारिशों के बारे में जानकारी नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि क्रेडाई के अध्यक्ष हर्ष वर्धन पटोदिया ने सात अप्रैल को डिजिटल तरीके से आयोजित संवाददाता समेलन में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से क्षेत्र पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जतायी थी और कहा था कि प्रभाव के आकलन में समय लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार