लाइव न्यूज़ :

ओपीटीसीएल का आईआईटी-भुवनेश्वर से करार

By भाषा | Updated: January 30, 2021 14:10 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लि. (ओपीटीसीएल) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-भुवनेश्वर (आईआईटी-भुवनेश्वर) के साथ एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। करार के तहत आईआईटी-भुवनेश्वर में ओपीटीसीएल की पीठ स्थापित की जाएगी।

राज्य के ऊर्जा मंत्री डी एस मिश्रा ने कहा कि आईआईटी जैसे संस्थानों के साथ सहयोग ओडिशा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

मिश्रा ने कहा, ‘‘हम यह जानकर खुश हैं कि आईआईटी सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि राज्य के विकास में भी योगदान दे रहा है। उद्योग-संस्थान का यह गठजोड़ दोनों के लिए शोध एवं विकास के क्षेत्र में लाभ की स्थिति है।’’

ओपीटीसीएल के चेयरमैन सौरव गर्ग ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान बिजली क्षेत्र के कई तकनीकी मुद्दों को हल करने में मदद करेगा।

गर्ग ने कहा, ‘‘इस करार से आईआईटी के विद्यार्थियों को परियोजनाओं से जुड़ने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। साथ ही ओपीटीसीएल के इंजीनियरों को आईआईटी के विद्यार्थियों से बातचीत के जरिये प्रक्रियाओं में अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार