लाइव न्यूज़ :

ऑनमोबाइल ग्लोबल के चौथी तिमाही का मुनाफा 17 प्रतिशत घटकर 15 करोड़ रुपये रह गया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई ऑनमोबाइल ग्लोबल लिमिटेड ने वर्ष 2020-21 की मार्च को समाप्त तिमाही में अपना एकीकृत शुद्ध मुनाफा 16.5 प्रतिशत घटकर 14.9 करोड़ रुपये रहने की सूचना दी है।

कंपनी ने शुक्रवार देर रात को एक नियामकीय सूचना में कहा कि एक साल पहले की जनवरी-मार्च की तिमाही में कंपनी को 17.9 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

इसमें कहा गया है कि समीक्षाधीन तिमाही में इसका सकल राजस्व 9.7 प्रतिशत घटकर 137 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 151.7 करोड़ रुपये था।

कंपनी के अनुसार, सीओजीएस का मतलब सामग्री लागत, प्रतियोगिता/संतुष्टि लागत है।

नियामकीय सूचना में कहा गया है कि लागत युक्तिसंगत करने के प्रयासों के परिणामस्वरूप वित्तवर्ष 2020 की चौथी तिमाही में परिचालन लाभ पहले के 12 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही में 15.4 करोड़ रुपये हो गया जो सालाना आधार पर 28.2 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

इसमें कहा गया है कि पूरे वित्तवर्ष 2020-21 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 66.6 प्रतिशत बढ़कर 46 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 27.6 करोड़ रुपये था।

कंपनी का सकल राजस्व पिछले वित्तवर्ष में 2.1 प्रतिशत घटकर 576 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्तवर्ष 2019-20 में 588.4 करोड़ रुपये था।

एक अलग बयान में, ऑनमोबाइल ने कहा कि उसने हाल ही में एक नया बी टू बी गेमिंग उत्पाद, चैलेंज एरिना लॉन्च किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार