लाइव न्यूज़ :

Onion Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों को खुशखबरी, इन जगह पर महज ₹25/किलो के भाव पर खरीदें प्याज, जानें अपने शहर का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2023 16:02 IST

Onion Price Hike:हैदराबाद कृषि सहकारी संघ तेलंगाना और अन्य दक्षिणी राज्यों में ऐसी ही पहल संचालित कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर बफर प्याज की खुदरा बिक्री कर रहे हैं।स्टेशन आउटलेट सहित 329 खुदरा केंद्र स्थापित किए हैं।एनसीसीएफ ने 20 राज्यों के 54 शहरों में 457 खुदरा केंद्र स्थापित किए हैं।

Onion Price Hike: केंद्र ने शनिवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के सफल बिक्री केंद्र पर 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज मिलेगा। प्याज की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है। हैदराबाद कृषि सहकारी संघ तेलंगाना और अन्य दक्षिणी राज्यों में ऐसी ही पहल संचालित कर रहा है।

सहकारी निकाय एनसीसीएफ और नेफेड पहले ही केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर बफर प्याज की खुदरा बिक्री कर रहे हैं। नेफेड ने अब तक 21 राज्यों के 55 शहरों में मोबाइल वैन और स्टेशन आउटलेट सहित 329 खुदरा केंद्र स्थापित किए हैं। दूसरी ओर एनसीसीएफ ने 20 राज्यों के 54 शहरों में 457 खुदरा केंद्र स्थापित किए हैं।

केंद्रीय भंडार ने भी तीन नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में अपने आउटलेट से प्याज की खुदरा आपूर्ति शुरू कर दी है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''सफल मदर डेयरी में इस सप्ताहांत से बफर प्याज की बिक्री शुरू होगी। तेलंगाना और अन्य दक्षिणी राज्यों में उपभोक्ताओं को प्याज की खुदरा बिक्री हैदराबाद कृषि सहकारी संघ (एचएसीए) कर रही है।''

मंत्रालय ने खरीफ फसल की आवक में देरी के कारण प्याज की कीमतों में हालिया वृद्धि से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की खुदरा बिक्री शुरू की है। सरकार ने चालू वर्ष के लिए पांच लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाए रखा है और अतिरिक्त दो लाख टन का बफर बनाने की योजना है।

सरकार के इन कदमों से प्याज की थोक कीमतों में गिरावट का रुख दिख रहा है, लेकिन खुदरा बाजारों में इसका असर दिखने में समय लग रहा है। मंत्रालय ने कहा, ''खुदरा कीमतों में आने वाले सप्ताह में इसी तरह की गिरावट की उम्मीद है।''

इसके अलावा सरकार ने आम घरों में दाल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती कीमत पर 'भारत दाल' पेश की है। भारत दाल को नेफेड, एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार, सफल और तेलंगाना तथा महाराष्ट्र में राज्य नियंत्रित सहकारी समितियों के जरिए उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

टॅग्स :प्याज प्राइसदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?