लाइव न्यूज़ :

त्योहार में प्याज ने दिया झटका, दिवाली तक 100 रुपये तक पहुंचने की संभावना, जानिए हर महानगर मेंं क्या है दाम

By एसके गुप्ता | Updated: October 21, 2020 19:48 IST

नासिक में इस वक्त प्याज की कीमत बढ़कर 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। एक साल पहले यहां प्याज 35 रुपए किलो पर बिक रही थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में रिटेल मार्केट में प्याज के दाम 100 रुपए के पार निकल जाएंगे।केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के अनुसार प्याज की नई फसल तैयार होने के साथ ही जल्द मंडियों में 37 लाख मैट्रिक टन प्याज आएगी।केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के अनुसार प्याज की नई फसल तैयार होने के साथ ही जल्द मंडियों में 37 लाख मैट्रिक टन प्याज आएगी।

नई दिल्लीः प्याज के दाम पिछले दस दिनों में आसमान छूने लगे हैं। लासलगांव (नासिक) में प्याज का भाव 7300 रुपए प्रति क्विंटल है। यह भाव इस साल का सबसे ज्यादा भाव है। 

नासिक में इस वक्त प्याज की कीमत बढ़कर 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। एक साल पहले यहां प्याज 35 रुपए किलो पर बिक रही थी। मंडी कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में रिटेल मार्केट में प्याज के दाम 100 रुपए के पार निकल जाएंगे।

केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के अनुसार प्याज की नई फसल तैयार होने के साथ ही जल्द मंडियों में 37 लाख मैट्रिक टन प्याज आएगी। जिससे कीमतें नियंत्रित होंगी। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में प्याज 51.95 रुपए प्रति किलो बिका है जो कि पिछले साल 46 रुपये था, कोलकाता में 65 रुपए प्रति किलो रहा जो कि पिछले साल 60 रुपये पर था और मुंबई में कल प्याज 67 रुपए प्रति किलो पर बिका जो कि पिछले साल 56 रुपये प्रति किलो था।

यह प्याज के दामों में 12.13 फीसदी का उछाल है। केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतों में उछाल को देखते हुए 14 सितंबर 2020 को इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। केंद्र के अनुसार प्याज के दामों में बढ़ोत्तरी की वजह यह भी है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्यप्रदेश के जिन जिलों में सबसे ज्यादा प्याज का उत्पादन होता है वहां इस बार बारिश और बाढ़ की वजह से फसल का काफी नुकसान हुआ है।

जिस कारण खरिफ के मौसम में प्याज की पैदावर उतनी नहीं हुई, जितनी होनी चाहिए थी। इस वजह से मंडियों में प्याज की आवक गिरी है। फिलहाल नई फसल आने में अभी करीब एक महीना लगेगा। ऐसे में दशहरा दिवाली तक संभावना जताई जा रही है कि प्याज 100 रुपए किलो का भाव पार कर जाएगी। 

टॅग्स :प्याज प्राइसनरेंद्र मोदीमुंबईनिर्मला सीतारमणबिहार विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीकोलकाताइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?