लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी के बावजूद मांग न होने से तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद मांग कमजोर रहने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को खाद्य तेल -तिलहनों की कीमतें गिरावट दर्शाती बंद हुई। दूसरी ओर मलेशिया एक्सचेंज में तेजी होने की वजह से कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतें सुधार के साथ बंद हुईं।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में 1.5 - 1.5 प्रतिशत की तेजी रही। विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद सरसों और सोयाबीन तेल-तिलहनों और बिनौला तेल के भाव गिरावट प्रदर्शित करते बंद हुए जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत का सुधार होने से सीपीओ, पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल के भाव सुधार का रुख प्रदर्शित करते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों की लगभग 70 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता खत्म करनी होगी और तेल-तिलहनों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाना होगा। यही तेल आत्मनिर्भरता का एक मात्र टिकाऊ विकल्प हो सकता है। तेल उत्पादन बढ़ने से पशु आहार और मुर्गी दाने की भी जरूरतों को पूरा करने के अलावा इसके निर्यात से लाभ कमाया जा सकेगा।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,850 - 7,900 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,295 - 6,440 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,250 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,195 - 2,325 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,530 -2,580 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,615 - 2,725 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,900 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,880 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,450 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,800 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,250 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग