लाइव न्यूज़ :

ऑयल इंडिया का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत घटकर 847.56 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून तेल एवं गैस की खोज करने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) का मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत घट गया। कच्चे तेल का उत्पादन घटने से कंपनी का मुनाफा भी नीचे आया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ घटकर 847.56 करोड़ रुपये या 7.82 रुपये प्रति शेयर रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 925.65 करोड़ रुपये या 8.54 रुपये प्रति शेयर रहा था।

तिमाही के दौरान कंपनी को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल पर 59.80 डॉलर मिले, जो एक साल पहले 5.18 डॉलर प्रति बैरल रहा था। हालांकि, जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कच्चे तेल का उत्पादन 5.28 प्रतिशत घटकर 7.2 लाख टन रह गया। गैस उत्पादन हालांकि, 0.649 अरब घनमीटर पर स्थिर रहा।

चौथी तिमाही में कंपनी का कारोबार बढ़कर 3,909.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,583.72 करोड़ रुपये रहा था।

तेल कीमतों में गिरावट से समूचे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 1,741.59 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में 2,584.06 करोड़ रुपये रहा था।

समूचे वित्त वर्ष 2020-21 कच्चे तेल पर औसत प्राप्ति 43.98 डॉलर प्रति बैरल रही, जो इससे पिछले साल 2019-20 के 60.75 डॉलर प्रति बैरल से 27.61 प्रतिशत कम है।

इसी तरह प्राकृतिक गैस पर औसत प्राप्ति 1.37 डॉलर घटकर 2.09 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमबीटीयू) रह गई।

वित्त वर्ष 2020-21 में कच्चे तेल का उत्पादन 5.42 प्रतिशत घटकर 29.64 लाख टन रह गया, जो 2019-20 में 31.34 लाख टन रहा था।

प्राकृतिक गैस का उत्पादन भी 5.68 प्रतिशत घटकर 264.2 करोड़ घनमीटर रह गया।

आयल इंडिया के निदेशक मंडल ने 2020-21 के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इससे पहले फरवरी में कंपनी ने 3.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?