लाइव न्यूज़ :

ओडिशा इस्पात उद्योग का लौह अयस्क की बढ़ती कीमतों से उबारना का आग्रह

By भाषा | Updated: June 27, 2021 17:17 IST

Open in App

जाजपुर (ओडिशा) 27 जून कच्चे माल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि का सामना कर रहे ओडिशा इस्पात उद्योगों ने राज्य सरकार से लौह अयस्क की बढ़ती कीमतों से उद्योग को उबारने का आग्रह किया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ओडिशा में लौह अयस्क का उत्पादन 2019-20 में हुए 14.2 करोड़ टन से 3.1 करोड़ टन घटकर 2020-21 वित्तीय वर्ष में 11.1 करोड़ टन रहा।

कम उत्पादन और निर्यात में वृद्धि के कारण, स्थानीय उद्योगों को पिछले साल जून में 2,200 रुपये प्रति टन की तुलना में लगभग 10,000 रुपये प्रति टन लौह अयस्क खरीदना पड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि लौह अयस्क की कीमत में बेहताशा वृद्धि के कारण, कई इकाइयां बंद हो गई हैं या बंद होने की कगार पर हैं।

उड़ीसा स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और कलिंग नगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जैसे उद्योग निकाय पहले ही लौह अयस्क की कीमतों को उचित स्तर पर रखने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, मुख्य सचिव तथा इस्पात एवं खान सचिव के समक्ष यह मामला उठा चुके हैं। ताकि लौह और इस्पात उद्योग राज्य में जीवित रह सके और कुछ लाभ बना सकते हैं।

कलिंग नगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएल कंडोई ने कहा, ‘‘लौह अयस्क के उत्पादन को बढ़ाना चाहिए तथा खुद के इस्तेमला के लिए खान प्राप्त कर चुके लोगों को नीलामी में भाग नहीं लेना चाहिए।’’

ओडिशा स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश डालमिया ने भी मौजूदा नीलामी प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि राज्य के स्वामित्व वाली ओएमसी द्वारा लौह अयस्क की नीलामी मासिक और द्विमासिक आधार पर की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीलामी के दौरान 80 प्रतिशत लौह अयस्क को ओडिशा के इस्पात उद्योग के लिए रखा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?