लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी की इकाई टीएचडीसी की पहली 50 मेगावॉट की सौर परियोजना का वाणिज्यिक परिचालन शुरू

By भाषा | Updated: January 14, 2021 13:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी एनटीपीसी की इकाई टीएचडीसी इंडिया की पहली सौर परियोजना का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो गया है।

बीएसई को भेजी सूचना में एनटीपीसी ने कहा कि उसकी अनुषंगी टीएचडीसी इंडिया लि. की पहली 50 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना केरल के कासरगोड में कासरगोड सौर पार्क में स्थित है। इस परियोजना का वाणिज्यिक परिचालन 31 दिसंबर, 2020 को शुरू हो गया है।

इस परियोजना के चालू होने के साथ टीएचडीसी इंडिया लि. और एनटीपीसी की वाणिज्यिक क्षमता क्रमश: 1,587 मेगावॉट और 62,975 मेगावॉट हो गई है।

एनटीपीसी ने 2032 तक 130 गीगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है। इसमें गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता का हिस्सा करीब 30 प्रतिशत होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?