लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी का बड़ा मुनाफा, 4 फीसदी घटकर 2,361 करोड़ रुपये हुए

By IANS | Updated: February 1, 2018 08:26 IST

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका राजस्व बढ़कर 21,087.84 करोड़ रुपये हो गया

Open in App

सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में मुनाफे में 4.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की है और यह 2,361.81 करोड़ रुपये रहा है, जो मुख्य रूप से कर्मचारी व्यय में तेजी के कारण हुआ है। कंपनी ने शेयर बाजार में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,469.26 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। 

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका राजस्व बढ़कर 21,087.84 करोड़ रुपये हो गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 19,646.09 करोड़ रुपये था। बिजली उत्पादन से मिलने वाले राजस्व में 5 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

एनटीपीसी ने कहा कि वेतन संशोधन और छुट्टियां भुनाने (लीव इनकैशमेंट) में आई तेजी के कारण कर्मचारी व्यय में 53 फीसदी से अधिक की वृद्धि के कारण मुनाफा प्रभावित हुआ है।

समीक्षाधीन तिमाही में कपनी के एबिट्डा (कर, वेतन चुकाने से पहले की आय) में मामूली वृद्धि हुई है और यह 5,277 करोड़ रुपये रही। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में एनटीपीसी का मुनाफा 7,417.58 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 7,305.86 करोड़ रुपये था। 

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा