लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने प्राकृतिक गैस के साथ हाइड्रोजन मिश्रण की पायलट परियोजना के लिए ईओआई मांगे

By भाषा | Updated: August 14, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ने शहर गैस वितरण में प्राकृतिक गैस में हाइड्रोजन के मिश्रण की पायलट परियोजना स्थापित करने के लिए वैश्विक रुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं।

हाल में एनटीपीसी आरईएल ने लेह में हरित हाइड्रोजन स्टेशन तथा एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) ने फ्यूल सेल बसों के अधिग्रहण के लिए निविदा निकाली थी। एनटीपीसी आरईएल द्वारा लेह में एक 1.25 मेगावॉट का सौर बिजली संयंत्र भी लगाया जा रहा है जो हाइड्रोजन स्टेशन को चलाने में मदद करेगा।

कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘बिजली मंत्रालय के तहत देश की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली उत्पादक कंपनी ने देश के शहर गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क में प्राकृतिक गैस के साथ हाइड्रोजन के मिश्रण की पायलट परियोजना स्थापित करने के लिए वैश्विक रुचि पत्र आमंत्रित किए हैं।

यह प्राकृतिक गैस के साथ हाइड्रोजन के मिश्रण की देश में पहली पायलट परियोजना होगी। इसके तहत देश के प्राकृतिक गैस ग्रिड को कॉर्बन मुक्त करने की व्यवहार्यता का पता लगाया जाएगा।

भारत के हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था की ओर बदलाव में एनटीपीसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की महत्वाकांक्षा रखती है।

एनटीपीसी उर्वरक उद्योग को कॉर्बन मुक्त करने के लिए हरित अमोनिया के उत्पादन की भी संभावना तलाश रही है।

इसके अलावा रामागुंडम में हरित मेथनॉल के उत्पादन पर विस्तृत अध्ययन पूरा हो गया है और कंपनी निकट भविष्य में निवेश पर अंतिम फैसला करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव