लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी आरईएल को मध्य प्रदेश में 325 मेगावाट सौर परियोजना का ठेका मिला

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:45 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बुधवार को कहा कि उसकी पूर्ण अनुषंगी इकाई एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. (एनटीपीसी आरईएल) को मध्य प्रदेश में 325 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाओं के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुबंध पत्र मिला है। एनटीपीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘एनटीपीसी आरईएल को मध्य प्रदेश में रेवा अल्ट्रा मेगा सोलर लि. (आरूएमएसएल) में 325 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुबंध पत्र मिला है। ’’ चौहान ने बुधवार को आगर, शाजापुर और नीमच में 1,500 मेगावाट क्षमता के सौर पार्क के लिये अनुबंध पत्र आबंटित किये। सार्वजनिक क्षेत्र की वितरण कंपनियां ओर रेलवे इन परियोजनाओं से बिजली खरीदेंगी। एनटीपीसी आरईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहित भार्गव ने परियोजनाओं से जुड़े अनुबंध पत्र प्राप्त किये। रेवा अल्ट्रा मेगावाट सोलर लि. की शाजापुर सौर पार्क में 450 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के लिये 19 जुलाई, 2021 को नीलामी का आयोजन किया था। उसमें एनटीपीसी आरईएल ने 2.35 रुपये प्रति यूनिट की दर 105 मेगावाट और 2.33 रुपये प्रति यूनिट की दर पर 220 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं हासिल की। इसके साथ, एनटीपीसी ने शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये 4400 मेगावाट क्षमता प्राप्त कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकचरे से बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन: ग्रेटर नोएडा बनेगा देश का ऊर्जा हब, हर दिन होगा एक टन उत्पादन

कारोबारएग्जिट पोल का असर: बीएसई के 7 पावर स्टॉक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे, अडानी पावर, एनटीपीसी 19% तक की बढ़त के साथ सबसे आगे

कारोबारएनटीपीसी ग्रीन एनर्जी महाराष्ट्र परियोजनाओं के लिए निवेश करेगी ₹80,000 करोड़

कारोबारएनटीपीसी, एशियन पेंट्स और मारुति में तेजी, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स 308.52 चढ़ा

भारतजोशीमठ में लाल निशान वाले घरों पर लगाए गए 'इस्तेमाल लायक नहीं' के पोस्टर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?