लाइव न्यूज़ :

प्रवासी भारतीय उद्यमी वेदांता बरुआ को यूएई का गोल्डन वीजा मिला

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:30 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 जून प्रवासी भारतीय उद्यमी वेदांता बरुआ को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का गोल्डन वीजा मिला है। यह वीजा पाने वाले वह पहले असमी हैं। 10 साल का यह वीजा ज्यादातर प्रमुख वैश्विक हस्तियों को दिया जाता है।

असम के डिब्रूगढ़ जिले के मूल निवासी बरुआ को यूएई के अबुधाबी में देश के आर्थिक विकास विभाग ने निवेशक वर्ग में विशेष वीजा प्रदान किया।

बरुआ ने पीटीआई-भाषा से कहा, "यह मेरे लिए गौरव का पल है। मैं वशीभूत हूं और यूएई सरकार और आर्थिक विकास विभाग का आभार जताना चाहूंगा।"

बरुआ पहली बार 2006 में यूएई गए थे। वह बर्न्स ब्रेट मसूद इंश्योरेंस एलएलसी के सीईओ हैं। कंपनी के भारत, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में कार्यालय हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को यह वीजा प्राप्त हुआ जो कि इस साल 23 जून से लेकर 22 जून 2031 तक वैध है। आधिकारिक दस्तावेज में यह दर्शाया गया है।

यूएई सरकार ने 2019 में देश में रहने के लिए दीर्घकालीन वीजा की एक नयी व्यवस्था लागू की थी जिसके तहत विदेशी बिना किसी राष्ट्रीय प्रायोजक के वहां रह सकते हैं, काम कर सकते हैं और पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही विदेशी उद्यमी वहां अपनी व्यापारिक इकाइयों का 100 प्रतिशत स्वामित्व अपने पास रख सकते हैं।

उद्यमियों के अलावा, डॉक्टर, शोधकर्ता, वैज्ञानिक और कलाकार भी इस वीजा के लिए आवेदन दे सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?