लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, बैंकों के एनपीए में दर्ज की गई रिकॉर्ड गिरावट

By विकास कुमार | Updated: January 1, 2019 16:04 IST

आरबीआई की रिपोर्ट से साफ झलकता है कि बैड लोन के रिकवरी प्रोसेस को लेकर सरकार ने जो कदम उठाये थे, उससे कहीं न कहीं बैंकों को फायदा मिला है. मोदी सरकार ने 2016 में NPA की समस्या से निबटने के लिए insolvency and bankruptcy code लेकर आई थी.

Open in App

आरबीआई ने बैंकों के वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट को सोमवार को जारी किया है. जिसमें ये बताया गया है कि सितम्बर 2018 में बैंकों के एनपीए का अनुपात 10.8 प्रतिशत पर आ गई. मार्च 2018 में यह अनुपात 11.5 प्रतिशत था. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने उम्मीद जताई है कि आने वाले मार्च 2019 तक यह 10.3 प्रतिशत पर आ सकता है. 

आरबीआई की रिपोर्ट से साफ झलकता है कि बैड लोन के रिकवरी प्रोसेस को लेकर सरकार ने जो कदम उठाये थे, उससे कहीं न कहीं बैंकों को फायदा मिला है. मोदी सरकार ने 2016 एनपीए की समस्या से निबटने के लिए insolvency and bankruptcy code लेकर आई थी, जो बैंकिंग क्षेत्र ले लिए रामबाण साबित हो रहा है. सरकार ने इस कानून के तहत बैंकों को ये अधिकार दिया कि वो एनपीए खाते वाले कंपनियों के प्रॉपर्टी को एक्सेस कर सकते हैं. 

सरकार ने इसके लिए उन कंपनियों को प्रोत्साहित किया जो संबंधित क्षेत्र में अग्रसर है. और बेहतर मुनाफा कमा रही हैं. बिज़नेस स्टैण्डर्ड ने अपनी रिपोर्ट में IBC कानून को गेमचेंजर बताया है. अरुण जेटली ने भी इस कानून के बारे में कहा था कि यह बैंकिंग क्षेत्र की दशा और दिशा बदल देगा. 

सरकार की प्राथमिकताओं में एनपीए का निपटारा हमेशा से रहा है, क्योंकि एक आंकड़े के मुताबिक इस समय देश के बैंकों पर 9 लाख करोड़ रुपये का एनपीए है. अरुण जेटली ने इसके लिए यूपीए सरकार को जिम्मेवार ठहराया था. उनका कहना था कि उस समय आर्थिक मंदी के बाद मनमोहन सिंह कि सरकार ने बैंकों को ये आदेश दिया था कि आप उद्योग जगत को खुल कर लोन बांटे, ताकि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो. लेकिन आर्थिक मंदी होने के कारण वो पैसा वापस नहीं आया और बैंकों के सामने एनपीए का पहाड़ खड़ा हो गया. 

सरकार ने फिस्कल डेफिसिट को भी 3.3 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य रखा है, ताकि महंगाई को काबू में रखा जा सके. इसके लिए भी सरकार की तरफ से कई कदम उठाये जा रहे हैं.  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए)भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम