लाइव न्यूज़ :

आज से मंहगी हुई रसोई गैस, सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर में इतने रुपयों का इजाफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2019 08:35 IST

मालूम हो कि इससे पहले 1 मई को भी एलपीजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई थी। सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में एक मई को 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 

Open in App

सब्सिडी और बिना सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। बिना सब्सिडी घरेलू एलपीजी में 25 रुपये और सब्सिडी वाले सिलेंडर में भी 1.23 रुपये महंगा हो गया है। यह कीमत आज से लागू हो जाएगी। इंडियन ऑयल कंपनी के मुताबिक दिल्ली में आज से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 497.37 का मिलेगा।

वहीं, बिना सब्सिडी वाले गैस की कीमत में 25 रुपये बढ़ गई है। एक जून से बिना सब्सिडी वाला गैस 737.50 रु का मिलेगा। इंडियन ऑयल के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये की विनिमय दर में आए बदलाव की वजह से कीमतों में बढोत्तरी हुई है। 

मालूम हो कि इससे पहले 1 मई को भी एलपीजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई थी। सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में एक मई को 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 

1 मार्च को इसमें 42.5 रुपए की वृद्धि की गई थी। इसी के साथ विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में 1 प्रतिशत की वृद्धि की गई. वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि के बाद लगातार दूसरे महीने विमान ईंधन महंगा हुआ है।

आज की वृद्धि के साथ सब्सिडी युक्त घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 2014 के मुकाबले अब तक 100 रुपये से ज्यादा महंगा हो चुका है। मई 2014 में भाजपा सरकार सत्ता में आई थी। तब साल की शुरुआत में सब्सिडी वाला सिलेंडर 414 रुपये का था। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा