लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में पीयूष गोयल का बड़ा बयान, स्विस बैंकों में 2014 से 2017 के बीच भारतीयों का पैसा 80 फीसदी घटा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2018 13:50 IST

राज्यसभा में जानकारी देते हुए पीयूष गोयल ने कहा है कि 'स्विस बैंकों में भारतीय लोगों का धन 2017 में 34.5 फीसदी कम हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 जुलाई : कालेधन पर चल रही राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप के बीच केंद्र सरकार ने स्विस बैंक में जमा भारतीयों के पैसे पर नया आंकड़ा बताया है। वित्तमंत्री का प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने जारी आंकड़ो में बताया कि स्विस बैंकों में पिछले साल भारतीय लोगों का धन घटा है।

राज्यसभा में जानकारी देते हुए पीयूष गोयल ने कहा है कि 'स्विस बैंकों में भारतीय लोगों का धन 2017 में 34.5 फीसदी कम हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया है कि 2014 में सरकार के आने के बाद काले धन के ऊपर जो प्रहार किया गया है, उसी के कारण स्विस बैंकों में जमा धनराशि में 2017 के अंत तक 80% कमी आई है।

कालेधन के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि  स्विस अथॉरिटी से 2014 के बाद से काले धन की 4000 हजार जानकारी मांगी गई है। जिसके बाद आंकड़ों पर देशभर में कार्यवाही की जा गई है। उन्होंने ये भी बताया है कि 1 जनकरी 2018 के बाद से जितने भी ट्रांजेक्शन किए गए हैं उनकी जानकारी ऑटोमेटिक भारत सरकार को मिले।   पीयूष गोयल ने कहा कि स्विस बैंक ने बैंक फॉर इंटरनैशनल सेटलमेंट के साथ मिलकर डेटा तैयार किया है।  

आईएनएलडी के सांसद ने जब सरकार से पूछा कि जिस में 50 फीसदी जमा बढ़ने की खबर आई थी उस समय वित्त मंत्री अरुण जेलटी ने ब्लॉग लिख कहा था कि स्विस बैंक में जमा सारा पैसा कालाधन नहीं है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि हमें यह बताया जाए कि इसमें से कितना कालाधन है। दरअसल इन आंकड़ों पर देश भर में कार्रवाई की जा रही है। 

पीयूष गोयल ने कहा कि स्विस सरकार से हुई संधि के बाद 1 जनवरी 2018 के बाद हुए ट्रांजैक्शन की ऑटोमेटिक जानकारी भारत की सरकार को मिल जाएगी।  उन्होंने कहा कि स्विस बैंक का डेटा गलत है। दरअसल हाल में स्विस बैक की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई थी जिसके मुताबिक 2017 से अब तक कालाधन 50 फीसदी बढ़ा है। जिसके बाद से विपक्ष आदि के द्वारा बीजेपी पर सवाल उठने लगे थे।  

टॅग्स :पीयूष गोयलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

कारोबार अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां