लाइव न्यूज़ :

नोमुरा ने 2021-22 के लिये आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 10.8 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 18:39 IST

Open in App

मुंबई, 11 मई जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर और उसकी रोकथाम के लिये स्थानीय स्तर पर लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के प्रभाव का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2021-22 के लिये भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 10.8 प्रतिशत कर दिया। पूर्व में उसने 12.6 प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान जताया गया था।

नोमुरा ने कहा कि उसके आकलन के तहत गतिविधियों का स्तर नौ मई को समाप्त सप्ताह में महामारी पूर्व स्तर के 64.5 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इस सप्ताह इसमें 5 प्रतिशत की और गिरावट आयी है। गतिविधियों का स्तर फिलहाल जून 2020 के स्तर के बराबर है।

देश में कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये 20 से अधिक राज्यों ने ‘लॉकडाउन’ और अन्य पाबंदियां लगायी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 3.29 लाख मामले सामने आए जबकि संक्रमण के कारण 3,876 लोगों की मौत हो गयी।

ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान में कमी का कारण ‘लॉकडाउन’ की वजह से जून तिमाही में होने वाला नुकसान है।

उसने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि स्थानीय स्तर पर ‘लॉकडाउन’ से दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) पर असर पड़ेगा...।’’ हालांकि, मध्यम अवधि में वैश्विक पुनरूद्धार, सुगम वित्तीय स्थिति जैसी चीजें अभी बरकरार हैं।

आधिकारिक रूप से वित्त वर्ष 2020-21 में पिछले साल लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के कारण अर्थव्यवस्था में 7.6 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने तुलनात्मक आधार कमजोर रहने से 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। वहीं कुछ विश्लेषकों ने आगाह करते हुए कहा है कि अगर दूसरी लहर जून में चरम पर पहुंचती है तो वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत तक आ सकती है।

ब्रोकरेज कंपनी के अनुसार ‘लॉकडाउन’ के कारण गतिविधियां धीमी पड़ी हैं। गूगल का कार्यस्थल और खुदरा तथा मनोरंजन के लिये गतिशीलता सूचकांक 10 प्रतिशत कम हुआ है। साप्ताहिक आधार पर बिजली मांग में 4.1 प्रतिशत की कमी आयी। श्रम भागीदारी दर पिछले सप्ताह के 38.9 प्रतिशत से बढ़कर 41.3 प्रतिशत पर हो गयी है।

‘नोमुरा इंडिया बिजनेस रिजम्पशन इंडेक्स’ (एनआईबीआरआई) में उल्लेखनीय गिरावट यह संकेत देता है कि विभिन्न राज्यों में ‘लॉकडाउन’ से तिमाही दर तिमाही आधार पर वृद्धि दर पर असर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट