लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया को खरीदने के लिए सामने नहीं आया कोई खरीदार, 31 मई की डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाएगी सरकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 30, 2018 15:54 IST

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो, जेट एयरवेज, एमीरात और कतर एयरलाइंस पहले ही साफ कर चुके हैं कि वो एयरइंडिया को खरीदने में रुचि नहीं रखते।

Open in App

भारत सरकार ने सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की नीलामी को खरीदने में रुचि (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) दिखाने की आखिरी तारीख बढ़ाने से मना कर दिया है। भारत के सिविल एविएशन सचिव आरएन चौबे ने बताया कि यह तारीख 31 मई से आगे नहीं बढ़ायी जाएगी। इससे पहले एयर इंडिया खरीदने के लिए रुचि दिखाने की अंतिम तारीख 14 मई से बढ़ाकर 31 मई की गयी थी। अभी तक किसी भी कारोबारी समूह या व्यक्ति ने एयर इंडिया को खरीदने में रुचि नहीं दिखायी है।

भारत सरकार एयर इंडिया में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। एयर इंडिया भारी घाटे में चल रही है। कंपनी पर हजारों करोड़ रुपये का कर्ज है। कंपनी अपने कर्मचारियों को तनख्वाह भी नहीं दे पा रही है। 

नरेंद्र मोदी सरकार ने एयर इंडिया की खस्ता हालत को देखते हुए इसके विनिवेश का फैसला किया लेकिन अभी तक कोई खरीदार सामने नहीं आया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अगर आखिरी तारीख तक कोई खरीदार नहीं सामने आया तो सरकार 15 जून तक इसे बेचने के लिए क्वालिफाइड बिड की घोषणा कर सकती है।

भारत सरकार पहले की साफ कर चुकी है कि एयर इंडिया खरीदने वाली कंपनी को तीन साल के अंदर इसे पब्लिक नहीं करना पड़ेगा। भारत सरकार एयर इंडिया में अल्प शेयरधारक बनकर रहेगी जिसके पास कोई विशेषाधिकार नहीं होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो, जेट एयरवेज, एमीरात और कतर एयरलाइंस पहले ही साफ कर चुके हैं कि वो एयरइंडिया को खरीदने में रुचि नहीं रखते। माना जा रहा है कि टाटा समूह भी एयर इंडिया को खरीदने में रुचि नहीं ले रहा है।

मोदी सरकार एयर इंडिया में 76 प्रतिशत, एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड में 100 प्रतिशत और एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का निवेश करने को तैयार है। भारत सरकार एयर इंडिया से जुड़े भिन्न-भिन्न अंगों को अलग-अलग नहीं बेचना चाहती।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :एयर इंडियानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित