लाइव न्यूज़ :

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस सौदे के फैसले में कोई गलती नहीं, अगला कदम सैट के आदेशानुसार: पीएनबी एमडी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक एस एस मल्लिकार्जुन राव ने मंगलवार को कहा कि पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस सौदे के फैसले में कोई गलती नहीं है और इस संबंध में अगला कदम सैट के आदेश पर निर्भर करेगा।

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस - कार्लाइल सौदे से संबंधित सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रखा है। आवास वित्त कंपनी में पीएनबी की फिलहाल 32.6 फीसदी हिस्सेदारी है।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने इस संबंध में सेबी के उस आदेश के खिलाफ सैट में अपील की थी, जिसमें बाजार निमायक ने कार्लाइल समूह के साथ प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये के सौदे पर आगे बढ़ने से रोक दिया था।

एक प्रॉक्सी एडवाजरी (बाहरी निवेश-परामर्शदात्री) कंपनी सहित कुछ हलकों से चिंता जताए जाने के बाद सेबी और भारतीय रिजर्व बैंक की इस सौदे पर नजर है। इस सौदे के तहत अंतत: कार्लाइल समूह पंजाब नेशनल बैंक की अनुषंगी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का नियंत्रण हासिल करेगा।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस बोर्ड की 31 मई को हुई बैठक में लिए गए फैसले का बचाव करते हुए राव ने कहा, ‘‘फैसले में कोई गलती नहीं थी। यदि आपने पिछले 2-2.5 वर्षों में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर की कीमत देखी है, तो यह नीचे ही था। आईसीडीआर के दिशानिर्देश सूचीबद्ध संस्थाओं के मूल्य निर्धारण के संबंध में उपयोग किए जाने वाले फॉर्मूले का स्पष्ट रूप से संकेत देते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फैसला करने के दिन हममें से किसी ने भी यह कभी नहीं सोचा होगा कि कंपनी के निर्णय के आधार पर बाद में कीमत इतनी अधिक बढ़ जाएगी। इसलिए, निर्णय में कोई गलती नहीं थी।’’

उन्होंने कहा कि कई मुद्दों को पूंजी और प्रकटीकरण जरूरतों (आईसीडीआर) और दिशानिर्देशों के आधार पर मंजूरी दी गई। उन्होंने आगे कहा कि जब पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने विधि फर्मों से सलाह ली, तो उन्होंने कहा कि आईसीडीआर दिशानिर्देश महत्वपूर्ण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट