लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश दूरसंचार समूह बीटी के लिए बोली लगाने का कोई इरादा नहींः रिलायंस

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने सोमवार को कहा कि उसका ब्रिटिश दूरसंचार समूह बीटी के लिए बोली लगाने का कोई इरादा नहीं है।

आरआईएल ने बीटी ग्रुप के लिए बोली लगाने की मंशा के बारे में आई मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि यह खबर 'पूरी तरह निराधार और अटकलों' पर आधारित है।

कंपनी ने बीएसई की दी सूचना में कहा, ‘‘हम ब्रिटिश दूरसंचार समूह बीटी के लिए बोली लगाने की किसी भी मंशा को पूरी तरह नकारते हैं।’’ बीटी ग्रुप को पहले ब्रिटिश टेलीकॉम के नाम से जाना जाता था।

रिलायंस की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता है। दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक जियो के देशभर में सितंबर में 42.48 करोड़ उपभोक्ता थे।

जियो ने एक दिन पहले ही अपनी प्री-पेड योजनाओं की शुल्क दरों में 21 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की घोषणा की है। नई दरें एक दिसंबर से प्रभावी होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल