लाइव न्यूज़ :

एनएमडीसी का कर पश्चात मुनाफा आठ गुना बढ़कर 2,838 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: June 22, 2021 23:30 IST

Open in App

- हैदराबाद, 22 जून : भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने मंगलवार को कहा कि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में उसका कर पश्चात मुनाफा 708 प्रतिशत बढ़कर 2,838 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान 351 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वित्तवर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही के दौरान 3,187 करोड़ रुपये के कारोबार की तुलना में वित्तवर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के दौरान, 6,848 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इस प्रभावशाली प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, सुमित देब ने कहा, ‘‘यह लौह और इस्पात क्षेत्र के लिए एक उत्कृष्ट वर्ष रहा है और टीम एनएमडीसी द्वारा हासिल किए गए इन प्रभावशाली परिणामों को साझा करते हुए मुझे बहुत गर्व हो रहा है, जो अर्थव्यवस्था के लिए एक से अधिक कारणों से चुनौतीपूर्ण रहे वर्ष में हासिल हुआ है।

वित्तवर्ष 2020-21 में एनएमडीसी का कारोबार वित्तवर्ष 2019-20 के दौरान 11,699 करोड़ रुपये के कारोबार के मुकाबले 15,370 करोड़ रुपये रहा, जो 31 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव