लाइव न्यूज़ :

भगोड़ा नीरव मोदी यूके में 146 लाख का जुर्माना भरने के लिए हर माह ले रहा 10 लाख रुपए का कर्ज, भारत में बेगुनाही साबित करने को लेकर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2023 16:37 IST

रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट से नीरव मोदी ने कहा है कि 146 लाख रुपए का जुर्माना भरने के लिए हर माह करीब उसे 10 लाख रुपए का कर्ज लेना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनीरव मोदी धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप में भारत में वांटेड है। नीरव मोदी दक्षिण-पश्चिम लंदन में वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।

लंदनः भगोड़े नीरव मोदी ने यूके की कोर्ट से कहा है कि उसके पास जुर्माना भरने तक के पैसे नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट से नीरव मोदी ने कहा है कि 146 लाख रुपए का जुर्माना भरने के लिए हर माह करीब उसे 10 लाख रुपए का कर्ज लेना पड़ रहा है। गौरतलब है कि कोर्ट ने उसे अपने प्रत्यर्पण की अपील की लागत भरने का आदेश दिया था जो अब तक बकाया है। नीरव मोदी ने कोर्ट से कहा कि वह हर महीने £10,000 (9.8 लाख रुपए) का कर्ज ले रहा है। 

नीरव मोदी धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप में भारत में वांटेड है। वह दक्षिण-पश्चिम लंदन में वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। गुरुवार को वह वीडियो लिंक के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, अदालती जुर्माने को लेकर चल रही सुनवाई में मजिस्ट्रेट ने 6 महीने में होने वाली समीक्षा सुनवाई से एक महीने पहले 10 हजार पाउंड भुगतान करने को कहा। 

नीरव मोदी ने इसपर कहा कि उसके पास पर्याप्त धन नहीं है, वह पैसे उधार ले रहा है। नीरव मोदी ने कहा कि भारत में उसकी सम्पत्ति जब्त कर ली गई है। सुनावई के दौरान मजिस्ट्रेट ने नीरव से पूछा कि अगर उसे फर्जी केस में फंसाया जा रहा है तो वो भारत जा अपनी बेगुनाही साबित क्यों नहीं करता? इस पर नीरव मोदी ने कहा कि उसे भारत में निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं है।

नीरव मोदी की स्वामित्व वाली फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल के हीरे, सोने और प्लेटिनम के आभूषणों की बिक्री 25 मार्च को ई-नीलामी के जरिए होगी। गौरतलब है कि साल 2022 में वह पीएनबी बैंक घोटाला मामले में भारत में प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में केस हार गया था। कोर्ट ने उसपर जुर्माना लगाया था। 

टॅग्स :नीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारतनीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाला में नाम

भारतMehul Choksi: 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पंकज चौधरी बोले-भगोड़ों और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

कारोबार अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा